Chandra Grahan 2020: इन 5 चीजों का दान करने से धन, यश और बल की होती है प्राप्ति, जानें क्या है महत्व


इस साल का पहला चंद्रगहण 10 जनवरी को लगने जा रहा है। यह एक उपच्छा या चंद्रग्रहण है, रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को सुबह 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा। ऐसे में ग्रहण से कई मान्यताएं भी जुड़ी हुई है। आप भी अगर चंद्रग्रहण का प्रभाव अपने जीवन में अच्छा चाहते हैं, तो आपको इन चीजों को दान के रूप में जरूर देना चाहिए- 
चावल
चावल को अक्षत कहा जाता है और इसका संबंध चंद्रमा से होता है। शुभ कार्यों में चावल का प्रयोग किया जाता है। ग्रहण में चावल का दान देने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं आती है। साथ ही अगर आप ग्रहण के दौरान चावल से हवन करेंगे, तो घर से दरिद्रता दूर भागेगी और घर में जल्द मांगलिक कार्य होगा।


दूध
चंद्रग्रहण में दूध और दही दान का भी शास्त्रों में विशेष महत्व बताया है और चंद्रमा का संबंध भी दूध और दही से होता है। ग्रहण के दौरान दूध और दही दान करने से माता लक्ष्मी और भगवान नारायण का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


शक्कर 
ग्रहण के दौरान शक्कर दान करने से इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही श्रीसूक्त का भी पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।


चांदी 
चंद्रग्रहण में चांदी के दान का बहुत महत्व है। ग्रहण में चांदी का दान देने से मन मजबूत और बुद्धि कुशाग्र होती है। चांदी के आप गहने, सिक्के, मूर्तियां, बर्तन आदि दान कर सकते हैं। इससे घर में वैभव और संपन्नता आती है।


सफेद फूल का दान
सफेद चीज का संबंध चंद्रमा से होता है। इसलिए चंद्रग्रहण के दौरान आप सफेद फूल का दान कर सकते हैं। संभव हो सके तो आप मंदिर में जाकर भगवान पर भी सफेद फूल चढ़ा सकते हैं। ऐसी मान्यताएं हैं कि इससे विवाद सुलझता है और लाभ मिलता है।